समाचार

होम समाचार


27 March 2024
project management tool


पंजाब सुनहरी किस्म

खरबूजे की पंजाब सुनहरी किस्म का खरबूजा रसदार होता है। इसके फल गोलाकार व हल्के पीले रंग के होते हैं। इस किस्म के फल का गूदा नारंगी रंग का होता है।


शरबती (एस-445) किस्म

खरबूजे की इस किस्म के फल गोल, मध्यम आकार के होते हैं। इस किस्म के खरबूजे के छिल्के हल्के गुलाबी रंग के होते हैं। इसका गूदा मोटा व नारंगी होता है।


हरा मधु किस्म

खरबूजे की इस किस्म के फल हल्के पीले रंग के होते हैं। इसका गूदा बेहद रसीला होता है। इस किस्म के फल पर भी हरे रंग की धारियां होती है।


आईवीएमएम.3 किस्म

खरबूजे की यह किस्म नारंगी रंग की होती है और इसका गुदा मीठा होता है। इस किस्म के खरबूजे का रंग हल्का पीला होता है। इस किस्म के खरबूजे का औसत वजन करीब 500 से 600 ग्राम होता है।


मधुरस किस्म

खरबूजे की इस किस्म के फल गहरे हरे रंग के होते हैं। इसके फल गोल और चपटे होते हें। इसका गुदा नारंगी रंग का होता है। इस किस्म के फल का औसत वजन 700 ग्राम तक होता है।


ऐसी ही खेतीबाड़ी से जुडी नई जानकारी के लिए जुड़े रहे मेरा फार्महाउस के साथ।