समाचार

होम समाचार


3 May 2024
project management tool


नरमा (कपास) की आर.एस. 2818 किस्म

नरमा आरएस किस्म से 31 क्विंटल प्रति हैक्टेयर तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है। इसके रेशे की लंबाई 27.36 मिलीमीटर, मजबूती 29.38 ग्राम टेक्स आंकी गई है। टिंडे का औसत भार 3.2 ग्राम होता है।


नरमा (कपास) की आर.एस. 2827 किस्म

नरमा (कपास) की आएस- 2827 किस्म से औसत 30.5 क्विंटल प्रति हैक्टेयर पैदावार प्राप्त की जा सकती है। इसके रेशे की लंबाई 27.22 मिलीमीटर व मजबूती 28.86 ग्राम व टेक्स आंकी गई है। इसके टिंडे का औसत वजन 3.3 ग्राम होता है।


नरमा (कपास) की आर.एस. 2013 किस्म

नरमा (कपास) की आरएस 2013 किस्म की ऊंचाई 125 से 130 सेमी होती है। यह किस्म 165 से 170 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इस किस्म से प्रति हैक्टेयर 23 से 24 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है।


नरमा (कपास) की आरएसटी 9 किस्म

नरमा (कपास) की आरएसटी 9 किस्म के पौधे की ऊंचाई 130 से 140 सेमी होती है। इसकी पत्तियां हल्के रंग की होती हैं और फूल का रंग हल्का पीला होता है। इसके टिंडे का आकार मध्यम है जिसका औसत वजन 3.5 ग्राम होता है।


नरमा (कपास) की आर.एस. 810 किस्म

नरमा (कपास) की आर.एस. 810 किस्म के पौधे की ऊंचाई 125 से 130 सेमी होती है। इसके टिंडे का आकार छोटा करीब 2.50 से 3.50 ग्राम होता है। इसके रेशे की लंबाई 24 से 25 मिलीमीटर व ओटाई क्षमता 33 से 34 प्रतिशत होती है।


नरमा (कपास) की आर.एस. 875 किस्म

नरमा (कपास) की आर.एस. 875 किस्म के पौधों की ऊंचाई 100 से 110 सेमी होती है। इसके टिंडे का आकार मध्यम होता है और औसत वजन 3.5 ग्राम होता है। इसके रेशे की लंबाई 27 मिलीमीटर होती है।


बीकानेरी नरमा

बीकानेरी नरमा किस्म के पौधे की ऊंचाई करीब 135 से 165 सेमी होती है। इसके टिंडे का आकार मध्यम और औसत वजन 2 ग्राम होता है। इसकी फसल 160 से 200 दिन में पककर तैयार हो जाती है।


मरू विकास (राज, एच.एच. 6)

नरमा (कपास) की मरू विकास (राज, एच.एच. 6) के पौधों की ऊंचाई 100 से 110 सेमी. और पत्तियां चौड़े आकार की होती हैं। इसके टिंडे का आकार मध्यम और औसत वजन 3.5 ग्राम होता है।


ऐसी ही खेतीबाड़ी से जुडी नई जानकारी के लिए जुड़े रहे मेरा फार्महाउस के साथ।


अगर आप कपास की खेती करने की सोच रहे हैं, तो यह जान लें कि कपास की बुवाई में कुछ विशेष विचार ध्यान में रखने योग्य हैं। कृषि वैज्ञानिकों ने 8 विभिन्न किस्मों की सलाह दी है, जो बेहतर पैदावार प्रदान कर सकती हैं।