Blogs & News

Home Blogs & News


7 March 2024
project management tool

खेती में वैसे तो पुरुषों की बात अक्सर होती है। लेकिन, महिलाओं का योगदान भी पुरुषों के बराबर है। मौजूदा वक्त में ऐसी कई महिला किसान हैं, जो आधुनिक तरीके से खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रही हैं। आइए देश की टॉप 5 महिला किसानों के बारे में जनते हैं।


अन्नू कानावत:

  • राजस्थान के बिलाड़ा की रहने वाली किसान और व्यवसायी अन्नू कानावत का खेती में बड़ा नाम है।
  • उनका मुख्य व्यापार मशरूम की खेती है, जिससे उन्होंने सालाना 20-25 लाख रुपये की कमाई की है।
  • अन्नू किसानों को खेती करने का ट्रेनिंग देती है और अपने ब्रांड के मशरूमों को मार्केट में बेचती है।


कविता उमाशंकर मिश्रा:

  • कर्नाटक की कविता उमाशंकर मिश्रा एक आधुनिक महिला किसान है जो खेती, नर्सरी, बागवानी, और पशुपालन करती है।
  • उन्होंने सालाना 25-30 लाख रुपये की कमाई करने के लिए विभिन्न फसलों की खेती शुरू की है।
  • कविता अपनी सफलता के साथ दूसरी महिला किसानों को प्रेरित कर रही है।


डॉ. गायत्री कबी:

  • झारखंड की जमशेदपुर से डॉ. गायत्री कबी, जो पिछले 10 सालों से खेती और पोल्ट्री फार्मिंग कर रही है।
  • उन्होंने इंटीग्रेटेड फार्मिंग को अपनाया है और सालाना 30-40 लाख रुपये की कमाई कर रही है।
  • डॉ. गायत्री ने मछली पालन के साथ-साथ फूड प्रोसेसिंग में भी अपना कारोबार बनाया है।

    • रूपम सिंह:

      • उत्तराखंड की प्रगतिशील किसान रूपम सिंह ने मछली पालन के साथ-साथ अनाज और फूड प्रोसेसिंग का काम भी शुरू किया है।
      • उनकी अच्छी हार्वेस्टिंग से उन्होंने सालाना 30-40 लाख रुपये की कमाई की है।
      • रूपम सिंह ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग को अपनाया है और उनका फोकस मुख्यत: पोल्ट्री फार्मिंग और मछली पालन पर है।

    • रत्नम्मा गुंडमंथा:

      • कर्नाटक की श्रीनिवासपुरा शहर की रहने वाली रत्नम्मा गुंडमंथा को भारत की सबसे अमीर महिला किसान माना जाता है।
      • उनकी खेती में आम, ऑबाजरा, रेशम के कीड़ों का पालन, बाजारी की खेती और फूड प्रोसेसिंग से उन्होंने सालाना लगभग 1.18 करोड़ रुपये की कमाई की है।


      ऐसी ही खेतीबाड़ी से जुडी नई जानकारी के लिए जुड़े रहे मेरा फार्महाउस के साथ।