समाचार

होम समाचार


21 February 2025
project management tool


  • PM-Kisan योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे।
  • सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता किसानों को तीन किस्तों में दी जाती है। इस बार भी 9 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।
  • ई-केवाईसी अनिवार्य है। पूरा न करने पर 19वीं किस्त अटक सकती है।
  • लाभ के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता, भूमि दस्तावेज और निवास प्रमाण पत्र जरूरी हैं।
  • योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो सरकारी नौकरी में नहीं हैं और आयकर दाता नहीं हैं।
  • एक परिवार में सिर्फ एक सदस्य को ही योजना का लाभ मिलेगा।
  • भूमि सत्यापन आवश्यक है। सत्यापन न होने पर किस्त नहीं मिलेगी।


ई-केवाईसी प्रक्रिया:

  • pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • “Farmers Corner” में “e-KYC” चुनें।
  • आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • OTP प्राप्त कर सबमिट करें।


समस्या समाधान के लिए संपर्क:

  • हेल्पलाइन नंबर: 155261 या 1800115526 (टोल-फ्री)
  • ईमेल: pmkisan-ict@gov.in


अधिक जानकारी के लिए मेरा फार्महाउस ऍप से जुड़े।