
. उपचारित बीज का प्रयोग ► प्रमाणित व उपचारित बीजों का उपयोग करें। ► इससे खरपतवारों का प्रकोप कम होगा और फसल की गुणवत्ता बनी रहेगी। 2. मल्च का इस्तेमाल ► मिट्टी की नमी बनाए रखने और खरपतवारों को रोकने के लिए मल्चिंग करें। ► जैविक मल्च जैसे पुआल, पत्तियां, नारियल का छिलका लाभकारी होते हैं। 3. उचित फसल चक्र अपनाएं ► एक ही फसल लगातार उगाने से खरपतवार बढ़ सकते हैं। ► फसल चक्र बदलने से खरपतवार कम होते हैं और मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है। 4. ग्रीष्मकालीन जुताई करें ► गर्मी में गहरी जुताई करने से खरपतवारों के बीज नष्ट हो जाते हैं। ► इससे अगली फसल में खरपतवारों का प्रकोप कम हो जाता है। 5. सहफसली खेती करें ► मिश्रित खेती से मुख्य फसल को खरपतवारों से बचाया जा सकता है। ► मक्का और अरहर की मिश्रित खेती खरपतवार नियंत्रण में सहायक होती है। कृषि विभाग की सलाह बिहार कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे इन तकनीकों को अपनाकर अपनी फसल को खरपतवारों से बचाएं। सही समय पर नियंत्रण करने से उपज बढ़ेगी और किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए मेरा फार्महाउस ऍप से जुड़े।