समाचार

होम समाचार


21 June 2024
project management tool


फिश फर्टिलाइजर क्या है?

फिश फर्टिलाइजर मिट्टी को उपजाऊ बनाता है। इससे पौधों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं जिस से पौधे आसानी से बढ़ते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इसमें पौटेशियम, नाइट्रोजन और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होती है।


फिश फर्टिलाइजर कैसे तैयार होता है?

मछलियों की हड्डियां, स्कीन और मिट्टियों से बनाया जाता है। अनुपयोगी मछलियों को गार्डन या खेत में मिट्टी में दबा दिया जाता है। कुछ दिनों में मछलियां मिट्टी में मिल जाती हैं और खाद बन जाती हैं। यह खाद खेत और गार्डन की मिट्टी को उपजाऊ बनाती है। फूल और फल के पेड़ों में अधिक मात्रा में फल और फूल आते हैं।


फिश फर्टिलाइजर के फायदे

  • फास्फोरस पौधों की जड़ों को तेजी से बढ़ाता है।
  • मिट्टी उपजाऊ होती है और फूल-फल सही तरीके से बढ़ते हैं।
  • मिट्टी में पानी जमा नहीं होता।
  • इसमें पौटेशियम, कैल्शियम और नाइट्रोजन भी होते हैं।


अमेरिका में फिश फर्टिलाइजर का पहला उपयोग

मछली खाने के अलावा दवाइयां, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और खाद में भी उपयोग होती है। अमेरिका में मक्का उगाने से पहले मिट्टी में मछली को रखा जाता था। मछली सड़ने से फसल तेजी से बढ़ती थी। इसका प्रयोग धीरे-धीरे पूरी दुनिया में होने लगा।


अधिक जानकारी के लिए मेरा फार्महाउस ऍप से जुड़े रहे।